Monday, August 17, 2026

"Power, using its state apparatuses, can produce one or multiple truths at a time. Many times it does to replace existing realities with manufactured truths, and many times it does to erase the truths humans are surrounded with completely. Heterodox fissures, within the structures, may arise from many cracks, out of which not all are the results of natural developments.

Humans, in order to understand the processes, are taught to acknowledge immediate factors and conditioned to ignore those forces operating beneath the surface of the events. There might be a hidden probability that such ignored forces are designed and manufactured to make sure that humans take notice of a few cracks or fissures and overlook many.

The nature of the modern state is more dangerous than what our expectations are."

_______________

18.07.2026

Rahul Khandelwal

सिहर जाता हूँ यह सोचकर भी कि मनुष्य याद करना भी भूल सकता है। दावे ज़ाहिर करने से हमेशा दूर रहा लेकिन यह कह सकता हूँ कि कम से कम एक जीवन के लिए तो स्मृतियाँ अमर नहीं रहती। हैरत है कि या डरता हूँ अगर जो ज़हन में भी आ जाएं कि समय के एक अंतराल की कुछ स्मृतियाँ सूख जाती है। कभी-कभी अतीत की चौखट लांघते ही वो अपना मालूम नहीं पड़ता कि जैसे अजनबी हो। क्या तुम्हारे भीतर कोई आवाज़ चीखती नहीं यह जानकर? तुम्हारे सच को अतीत की जिस याद में बनते हुए मैंने देखा था, वर्तमान की चौखट पर वो मेरे लिए कई अनबुझे सवाल छोड़ जाता है। मैं किस पर यकीन करूँ—तुम्हारे अतीत पर या वर्तमान पर? पर्दा मेरी आँखों पर डला था या नकाब तुम्हारे चेहरे पर?

"There is a difference between construction and evolution when it comes to discussing the ideas related to humanities. The genesis of the former carries the idea of conditioning and external imposition, whereas the latter imbibes the idea of natural growth independent of the conditions in which it is situated. Sadly, many a time, we overlook such distinctions and use both the conceptions interchangeably. We often forget that a slight deviation might turn the picture upside-down, potentially offering you a better view.

While examining such ideas, it is tedious to use deterministic frameworks created by someone with a superiority complex. The cosmos, nature, and human personality are inherently complex and difficult to comprehend, especially for those attempting to understand them using ideas having fixity issues."
_______________
19.05.2026
Rahul Khandelwal

Sunday, August 9, 2026

Infinity

Still remember

the distance between the two moles

beside your left eye.

Lights on the windows in the cold night

made you anxious.

Blushes hide your moles in the woolens.

It appears

as if a sense of pure touch

reduces the distance.

But the case is otherwise.


Fusion makes two souls one enough

as if one's process of breathing

intertwined with consistent memory of the other.


Becoming one

makes an illusion before others

as if the distance between them reduces.

Illusory! It transcends and reaches infinity.

________________

03.05.2026

Rahul Khandelwal

Friday, May 15, 2026

उपेक्षा

रेत के कण ज़मीन से उठकर
हथेली को छूने लगते है
अतीत की छुअन
वर्तमान में अनुभूति बन जाती है
होने वाली सिरहन याद दिलाती है
कहती है चीखकर फिर—
"प्रभावहीन रहने देना कारकों को
बेअसर रहें वे सभी
और बची रहे काया की निश्च्छलता
नहीं तो कर दिए जाओगे
अपने ही घर से बेघर"

रेत अब भी निरंतर फिसल रही है
उठने वाले कण अब भी चीख रहे है
किया जा रहा है आज भी उन्हें अनसुना

मनुष्य मर रहा है
जज सज़ा सुना चुका है
पाप को फांसी दी जा चुकी है
असल हत्यारे—'पश्चाताप' को
रेत के साथ ज़मीन में एक बार फिर दफ़न कर दिया गया है
_______________
16.03.2026
Rahul Khandelwal

Friday, April 17, 2026

अनुत्तरित


ईश्वर मनुष्यों में निवास करता है
सो मैं खोलता रहा अपनी तहें 
आँखें झुकाकर तुम सुनती रही
जैसे सुनती है धरा बारिश को
ऐसी व्यंजनाएँ रिश्तों में विश्वास को जन्म देती है
भ्रम का सवाल कैसे ही उठ सकता था वहाँ?

मृगतृष्णा दूरी की द्योतक होती है 
बाती को लगा कि वो दिये के भीतर है
लेकिन अपना सुराख सिर्फ़ दिया ही जानता था

शायद अपरिपक्वता का दोष था ये
जो मैं अनजान बना रहा
कि शरीर के घोर अंधेरें में छिपी दमित इच्छाएँ भी
मानवीय क्रियाओं को प्रभावित कर सकती है

मैं परेशान हुआ
उससे कहीं अधिक असमंजस में था
कि तुम्हारी इच्छाएँ बाहरी कारक के चलते जन्मी थी
या कि थी नैसर्गिक?

बाती छल की हकदार नहीं हो सकती थी
बाती को उसकी लौ के बुझने का कारण कौन बताएगा?
_______________
13.04.2026
Rahul Khandelwal

The Unfulfilled


How many more poems I could steal from you?
I am tired now.
Memories in the treasury start fading.
Have been protecting them
from becoming dead for the last six years.
Nevertheless, this struggle never knocks at your door.
Ocean never knows the cries of the seabed.
Alas! I feel sad,
as memories continuously heading towards death.

Breathing gets heavier while remembering you.
Never come for me
but come for the sake of memories
as here on the Earth
these are signs of humans' existence.

Long live time!
Long live space!
And long live memories!

My desire for your touch
can save the lives of the memories.
And your arrival?
It can bloom the flowers in the treasury.

Prayers!
___________________
11.04.2026
Rahul Khandelwal

अधूरी आस


तुमसे और कितनी कविताएँ चुरा सकता था मैं
मैं थक चुका हूँ 
कोष की स्मृतियाँ अब सूख चुकी है
पिछले छः सालों से इन्हें निर्जीव होने से बचा रहा हूँ
इस संघर्ष ने तुम्हारे दरवाज़े पर कभी दस्तक नहीं दी
समुद्र नहीं जान पाता तल का रुदन
दुःख होता है इन्हें मृत्यु की ओर बढ़ता देख
स्मरण के समय साँस लेने पर
अब भारीपन महसूस होने लगा है

मेरे लिए मत आना
आना तो सिर्फ़ यादों के लिए
पृथ्वी पर स्मृतियाँ अस्तित्व की पहचान होती है

बचा रहे समय
बचा रहे स्थान
और बची रहें स्मृतियाँ 

तुम्हारे स्पर्श की कामना स्मृतियों का जीवन बचा सकती है
तुम्हारा आगमन कोष में फूल खिला सकता है

प्रार्थना!
___________________
11.04.2026
Rahul Khandelwal

Wednesday, March 25, 2026


"अपनी प्रभुत्वता के लिए बाहरी कारक जो कभी ताकतवर शक्तियों के रूप में, तो कभी विचार के रूप में आदर्शवाद से भरे कृत्रिम स्वप्नों का लिहाफ ओढ़कर मनुष्यों को एक ऐसी दुनिया का ख़्वाब दिखाते है जिसकी साकारता मनुष्यत्व के साथ खिलवाड़, मनुष्य के सहज रूप और उसकी स्वाभाविक प्रक्रियाओं की हत्या के बाद ही संभव हो पाती है।"

"To achieve domination and hegemony, external factors—sometimes manifesting as powerful political establishments and sometimes in the form of ideas disguised in unattainable, idealistic dreams—lead humans to envision a world whose realization is possible only by manipulating humanity and suppressing (killing) their instincts and processes of natural behaviors."
_______________
23.03.2026
Rahul Khandelwal 

Thursday, March 19, 2026


'स्व' की खोज का रास्ता विरला होता है—भीड़ कम और डर अधिक, शायद। समय घड़ी के सैकड़ों चक्कर काट चुकी होती है—इसमें व्यर्थता हरगिज़ नहीं होती और हो भी कैसे सकती है (यह लांछन लगाना भी दूसरों को लीक से परे हट कर चलने और सोचने से रोक सकता है), बल्कि यह उसके बीत गए अतीत की जमा पूंजी भर हो सकती है।

उसे ध्यान था कि रात के अंधेरे में चल रहीं गाड़ियाँ सड़क के किनारे फुटपाथ पर बैठे उसके एकाकीपन का ध्यान नहीं भटका सकेंगी। शोर 'आपके होने के बोध को' आपसे छीन नहीं सकता जिसके चलते भीड़ के बीच भी इंसान के अकेलेपन का एहसास बना रहता है जो नकारात्मक नहीं होता, बजाए इसके— ये आपको सबके बीच होते हुए 'आपके होने का बोध' कराता है। क्या आपको यह जानकर विस्मय नहीं होता?

तलाश पूरी हो ही चुकी थी कि तत्कालीन परिस्थितयाँ उसकी इजाज़त के साथ 'स्व' पर हावी होती चली गई (क्या उसने इजाज़त दी थी? यह सवाल आज तक उसके लिए अनबुझी पहेली बना हुआ है)। 'स्व की स्वतंत्र एजेंसी' और 'अवस्थाओं की क्षमता' के बीच के अंतर्द्वंद्व का सवाल आज भी उसका पीछा कर रहा है जिसका विश्लेषण करते हुए उसे पिछले छः बरस बीत चुके है। पता नहीं और कितने बीतेंगे?

हम कई बार ऐसी स्थितियों से गुज़रते है कि बाहरी कारकों को इजाज़त देने और नहीं देने के बीच के फ़र्क को आखिर तक भी समझ नहीं पाते? जटिलताएँ छोरों पर जाकर सुकून नहीं पाती और ना ही उत्तर। उनके जवाब की तलाश का रास्ता महीनताओं से होकर गुज़रता है। क्या इंसान उन ग्रे एरियाज़ में से अंतिम तह को हटा सच की तलाश कर पाने में कभी कामयाब हो भी पाता है?

रेत के कण ज़मीन से उठकर
हथेली को छूने लगते है
अतीत की छुअन
वर्तमान में अनुभूति बन जाती है
होने वाली सिरहन याद दिलाती है
कहती है चीखकर फिर—
"प्रभावहीन रहने देना कारकों को
बेअसर रहें वे सभी
और बची रहे काया की निश्च्छलता
नहीं तो कर दिए जाओगे
अपने ही घर से बेघर"

रेत अब भी निरंतर फिसल रही है
उठने वाले कण अब भी चीख रहे है
किया जा रहा है आज भी उन्हें अनसुना

मनुष्य मर रहा है
जज सज़ा सुना चुका है
पाप को फांसी दी जा चुकी है
असल हत्यारे—'पश्चाताप' को
रेत के साथ ज़मीन में एक बार फिर दफ़न कर दिया गया है
___________________
16.03.2026
Rahul Khandelwal

"Power, using its state apparatuses, can produce one or multiple truths at a time. Many times it does to replace existing realities wit...