A Creative Writing Page -Rahul Khandelwal | मेरा अनुभव ही मेरा जीवन है और मेरे हर लेखन में ये दर्ज है।
Wednesday, November 5, 2025
Roots
Saturday, October 18, 2025
Impalpable
Monday, October 6, 2025
Ineluctable
Fragments of the past
remain no longer with you.
Still, its memories grow like unwanted weeds
to make you realize
the complete definition of yours.
You being helpless can't turn your face,
how can you?
Leaves leave the trees, roots don't.
Escaping is always the option everyone has;
sadly, your conscience doesn't even have it.
_______________
06-10-2025
Rahul Khandelwal
Saturday, September 27, 2025
लेखकीय धर्म
लिखो, जो करते हो महसूस
लिखो स्वानुभवों को भी
लिखो अपनी सभी अनुभूतियां
क्योंकि मनुष्य के लिए प्रकृति के खिलाफ होना
छलना है ख़ुद को
अछूता नहीं हैं लेखक भी इससे
जिसका तुमने अवलोकन किया
जो रह गया सिर्फ़ स्वप्नों में ही कैद
उसे भी लिखो बिन किसी शर्त के
जैसे माँ करती है अपने शिशु से प्यार
पहचानों समकालीन विचारों को
मत मूंदो आँखें मानवीय स्थितियों से
दायित्व है तुम्हारे ये सभी
इन्हें दर्ज करो, लिखो
अतीत, वर्तमान, भविष्य को लिखो
लिखो जो समय से परे भी हो—तुम्हारी कल्पनाएं और ब्रह्माण्ड
सत्य का अंश जिसका, तुम्हारा अपना भी है
धर्म हैं तुम्हारे ये, तुम इनसे मुख नहीं मोड़ सकते
आत्म लिखो, लिखो
ब्रह्मन् भी
'लेखकीय धर्म' है ये
सभी
यही 'सत्य'
है लेखक होने का
विस्मृति मृत्यु नहीं, "मैं" की हत्या है
निजि सम्पत्ति का हिस्सा बने रहने दो
अपने अतीत के अवशेषों को
मिल्कियत रहे इनकी सिर्फ़ तुम तक
मत होने दो तबाह इन्हें
कि नींव में की गई तब्दीली मकान को ढ़हा सकती है
जैसे नहीं बच पाते पेड़ के पत्ते हरे, जड़ से विच्छेद होने के बाद
"तब्दील न हो जाए स्मृति विस्मृति में"-
चिल्लाता हुआ दौड़ा चला जा रहा है अतीत
अमानवीय होती गई मनुष्य की सभ्यताओं के बीच
कारण उसकी गुहार भरी चीख को अनसुना करना है
नज़र अंदाज़ करना तुम्हारे 'मैं' को भीतर से खोखला कर देगा
यह मृत्यु नहीं, खामोश हत्या होगी
___________________
01.09.2025
Rahul Khandelwal
Saturday, August 23, 2025
स्व-बातचीत
कभी-कभार हमारे विचार 'स्थान और समय' के मोहताज नहीं रहते, ऐसा शुरू से होता है या फिर यह प्रक्रिया भी मनुष्यों द्वारा किए गए किसी अभ्यास का परिणाम होती है, इसे समझने की कोशिश भी जारी है। इसीलिए शायद यही वजह है कि विचार अब आने से पहले दस्तक भी नहीं देते।
वे यादें क्या है जो निरंतर बनी रहती है?
मुझे लगता है यादें मनुष्य द्वारा उन लम्हों की झलकियों के सहारे ख़ुद के उन हिस्सों को फिर से जीना भर है जो उसके अस्तित्व की परिभाषा को पूरा करते है और जिसकी खोज ख़ुद उसके द्वारा की गई उसके अतीत में दर्ज है।
यादों में दुःख क्या है?
इस बात पर खेद जताना कि खोज किए गए अपने उन हिस्सों को ऐसे लोगों संग साझा किया गया जिन्होंने उन हिस्सों से निर्मित होने वाली उसकी अस्तित्व की परिभाषा के साथ छेड़छाड़ करने की चेष्टा की हो न कि इस बात पर खेद जताना कि वे लोग आज उसके वर्तमान का हिस्सा नहीं।
क्या अतीत में दर्ज घटनाएं वर्तमान में मनुष्य को दुःख दे सकती है?
मुझे लगता है अतीत से जुड़े दुखदायी लम्हें मनुष्यों को उसके वर्तमान समय में पीड़ा नहीं देते बल्कि मनुष्य आपने वर्तमान समय में एक काल्पनिक समय को गढ़ता है जिसमें वह उन घटनाओं का दुःख के रूप में सामना करता है।
___________________
23-08-2025
Rahul Khandelwal
Monday, August 18, 2025
Arguments
• Never take the offered framework
of seeing the truth unquestioningly. Always try inverting the offered model
supported by the proposed reasoning at least once and analyze the same through
your already considered framework of judging the truth along with the reasoning
that you've generated as a result of your lived
experiences and learning. All truths are not universal; some are
conditioned by your immediate context, locale, and specificities. Claims must
be checked through the process of contextualization.
• Painful
moments experienced in real time transform into memories in post-real time;
take the former time as a base to get more clarity because real time is
relative to your existence. These memories ultimately become traumas that haunt
you not in your prevailing real time but in the imaginary time created not
subconsciously but unconsciously by your mind in your contemporary real time.
This whole process acts silently and is fully independent of
your consciousness.
• We
are stuck in binaries and conditioned to think along those offered lines, which
develops a certain kind of discourse of truth that is itself part of dominant
knowledge. The created discourse is far away from that discourse of truth we
are surrounded with physically and which is not covered by those binaries. In
this way, we are stuck in two types of webs of truths. One is which we read,
and the other is which we experience. Many times, we see strong contradictions
between the two. This is one truth out of many
truths of our times.
• The truth created by you as a result of self-realization might not coincide with the standardized order of truth accepted by the majority in the society under whose conditioning, the latter may categorize you on the basis of the episteme associated with the framework of truth that they are using. I am not in favor of the advocacy of seeing you on the basis of your arrangement only; rather, I propose that sometimes it is good if you see things inversely through changed positions and allow multiple models of truths for your perspective of judgement. My problem is with the idea of advocating the complete rejection of any version of standpoint.
___________________
19-08-2025
Rahul Khandelwal
Wednesday, August 6, 2025
मैं नहीं चाहता इतिहास मिटा दिया जाएं
मैं नहीं चाहता इतिहास मिटा दिया जाएं
मनुष्यों के हिस्सों की कई असलियत दफ़न है वहां
मनुष्यता के तत्व है वे— निश्छल और पाक
बनती है जिनसे परिभाषा “मैं” की
भेदभावपूर्ण व्यवस्थाओं की पक्षधरता अंतर्निहित नहीं है पहले वाक्य में
मैं अन्वेषी हूँ सिर्फ़ सत्य की खोज का
व्यवहार को प्रभावित करने वाले कारकों की समझ का
कि सुलझ जाएं सभी गुत्थियां चेतना की निर्मिती की
यात्रा पर हूँ बस इसी अन्वेषण की
राह दिखला!
गर जो मिट गया इतिहास
टूट जाएगा न्याय-अन्याय का तराज़ू
नहीं बचेगा शेष अंतर सत्य और असत्य के बीच
कई सदियां और पीढ़ियां लगी है जिसके निर्माण में
महीन धागा होता है दोनों के बीच कई बार
कई बार स्पष्ट रेखाएँ
महीन धागे को धूमिल मत होने दो
गुहार! गुहार! गुहार!
मैं नहीं चाहता इतिहास मिटा दिया जाएं
बिना समय की परवाह कर रख ख्याल सीमित वर्गों के हितों का
रौशनियां निरंतर प्रयासरत है
कि मिट जाएं मूलभूत सवाल इंसानों के बीच से
जिन्हें कभी नहीं पूछा जाता
कभी भी नहीं—चोम्स्की ने कहा था
सवाल इंसानों द्वारा चढ़ाई गई परतों को हटाते है
आधार हैं जो रौशनी से ढकी व्यवस्थाओं का
अतीत में दर्ज है जिसकी बनने की प्रक्रियाएं
तलाशिए अंधेरा! खोजिए ख़ुद को! ढूंढिए “मैं” को!
सैकड़ों सवाल निवास करते है वहां
धूल साफ होती है जवाब से
जवाब मिलने की इकलौती शर्त है सवाल उठाना
इसीलिए मैं नहीं चाहता इतिहास मिटा दिया जाएं
___________________
06.08.2025
Rahul Khandelwal
Tuesday, August 5, 2025
Not all criticisms are bad.
We encounter a lot of criticism, including healthy criticism, unhealthy criticism, and criticism for the sake of criticism directed at us on a daily basis. We ought not to outrightly reject all forms of criticism just by claiming the same is based on falsity. Some criticisms need to be rejected without a second thought, but some should be welcomed, as the same may be aimed at you to offer you the spaces to improve yourself by the ones concerned about you. The criticism, for the sake of criticism, is driven by "enjoying the process," which is itself part of the traits of human behavior. Unhealthy criticism is deliberately intended to restrict you from growing, but healthy ones open the potentialities of yours to learn, unlearn, and improve. The procedure of making distinctions between them and taking decisions with regard to rejection and acceptance is a silent, slow, and subconscious process. Even at the core of the heart, a person also knows which criticism belongs to which category.
________________
05.08.2025
Rahul Khandelwal
Many Times You Answer in the Name of Questioning.
उपेक्षा
रेत के कण ज़मीन से उठकर हथेली को छूने लगते है अतीत की छुअन वर्तमान में अनुभूति बन जाती है होने वाली सिरहन याद दिलाती है कहती है चीखकर फिर— ...
-
Rīti literature was categorized and labelled as erotic and degenerated in terms of poetics and condemnable by the initial historians of Hind...
-
Book launch of 'Men at Home' in New Delhi. From left to right: Gyanendra Pandey, Mallarika Sinha Roy, Projit B. Mukharji, Mridula Ga...
-
दुविधाएं उसकी, जन्मदाता कौन? ढांचों की गिरफ्त में मनुष्य नहीं सोच पा रहा परे कुछ भी इसके गर ख़्याल में भी देता है वो चाह को पनाह तो वैधता का...









